फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड पुलिस ने आरोपी के घर में दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड पुलिस ने आरोपी के घर दी दबिश
विज्ञापन

अंबेहटा।
दो वर्ष पहले झारखंड में परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर युवती को भगा लाने के मामले में झारखंड पुलिस ने कस्बे में एक युवक के यहां दबिश दी, परंतु युवक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन

झारखंड के जाम ताड़ा जिले के मीही जाम थाने के एसआई सत्येंद्र दर्शी ने बताया कि 15 फरवरी 2018 को एक व्यक्ति द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक युवक परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी पुत्री को भगा ले गया। व्यक्ति द्वारा अंबेहटा के एक युवक को नामजद किया । झारखंड पुलिस की टीम ने मंगलवार को कस्बे में पहुंचकर नामजद युवक के यहां दबिश दी, परंतु युवक पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही भाग गया। इससे पहले भी झारखंड की पुलिस ने उक्त युवक के मकान पर दबिश दी, परंतु तब भी युवक नहीं पकड़ा जा सका । इस कार्रवाई के दौरान झारखंड के जिला जाम ताड़ा थाना मीही जाम के एसआई सतेंद्र दर्शी, कांस्टेबल अवनेश कुमार, महिला हवलदार अनीता व महिला आरक्षी शांति सोरेन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें