फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अवैध यूरिया की फैक्टरी पर छापा, 56 बोरे बरामद

Sat, 21 Mar 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। कृषि विभाग की टीम ने शाहजहांपुर-गंदेवड़ मार्ग पर गांव हैदरपुर के पास यूरिया की अवैध फैक्टरी पर छापा मारा। फैक्टरी में 56 बोरे बरामद हुए। इसके साथ ही मौके से नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। जिला कृषि अधिकारी ने फैक्टरी मालिक समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि 13 मार्च को वरिष्ठ प्राविधिक सहायक राजबीर सिंह के नेतृत्व में शाहजहांपुर-गंदेवड़ मार्ग पर हैदरपुर के पास स्थित एक फैक्टरी पर छापा मारा गया। इस दौरान मौके पर मनीष राठी निवासी साल्हापुर थाना नकुड़, इमरान निवासी भिक्का कलां और इरफान निवासी वाजिदपुर थाना सरसावा मौजूद मिले। मनीष राठी ने फैक्टरी को अपना बताया।
टीम ने पाया कि एनएफएल कंपनी के सब्सिडी वाले यूरिया के बैग खाली कर मशीन में डाले जा रहे थे। यूरिया अशफाक नामक व्यक्ति ट्रॉली में हरियाणा से लाया गया था। मौके से 56 बैग एनएफएल यूरिया और 25 बैग टेक्निकल ग्रेड यूरिया बरामद किए गए, जिनके नमूने लिए गए हैं। फैक्टरी से कोई वैध दस्तावेज भी नहीं मिले। पुलिस ने फैक्टरी मालिक मनीष राठी, इमरान, इरफान और ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक अशफाक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें