फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने दारुल उलूम से मांगा समर्थन

Thu, 06 Oct 2016 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
दारुल उलूम में राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर दारुल उलूम में बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्लाम को समझने की बात कर मुस्लिमों को पार्टी का संदेश देने की कोशिश की। इस्लाम को समझाने के लिए दारुल उलूम के मोहतमिम से आलिम की मांग कर पुराने रिश्ते को मजबूत करने की पहल भी की।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, दारुल उलूम वक्फ के सदर मोहतमिम से अपने सिर पर हाथ रखवाया और उनसे दुआ करने की दरख्वास्त भी की। इसके बाद दारुल उलूम में पढ़ने के लिए आने वाले गैरमुल्क के छात्रों की वीजा समस्या पर भी चर्चा की।

आजादी की लड़ाई में दारुल उलूम के योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी और भाईचारे को कायम करने में देवबंद ने अहम भूमिका निभाई थी।

बुधवार की अपराह्न करीब 3.55 बजे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दारुल उलूम के मेहमानखाने पहुंचे, जहां उलेमा ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। राहुल गांधी ने मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी से शिष्टाचार भेंट करते हुए उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन


करीब 13 मिनट उलेमा से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने इस्लाम के बारे में अच्छी तरह से जानने की इच्छा जताई। इसके लिए मोहतमिम से किसी आलिम का सहयोग मांगा।

राहुल गांधी ने मोहतमिम से गैर मुल्क के छात्रों के बारे में पूछा। मोहतमिम ने बताया कि कई वर्ष पूर्व तक यहां विदेशी छात्र पढ़ने के लिए आते थे। अब वीजा नहीं मिलने के कारण वह यहां नहीं आ पाते। 

मौलाना बनारसी ने राहुल गांधी को तारीखें देवबंद की दो पुस्तकें भी भेंट की। इस दौरान नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी, कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद, देवबंद विधायक माविया अली, मुकेश चौधरी, मौलाना सलमान बिजनौरी, मौलाना शौकत बस्तवी, कांग्रेस

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर साद सिद्दीकी, हैदर अली आदि मौजूद रहे। इसके बाद, राहुल गांधी इस्लामी तालीम के दूसरे बड़े इदारे दारुल उलूम वक्फ के सदर मोहतमिम मौलाना सालिम कासमी के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने मौलाना सालिम से मुलाकात कर सिर पर हाथ रखवाया और दुआ के लिए दरख्वास्त की।

छह मिनट की मुलाकात के दौरान मौलाना सालिम कासमी ने राहुल से कहा कि सेक्यूलर रिवायतें कायम रहे और वर्तमान हालात में हिंदू मुस्लिमों के बीच जो दूरियां पैदा हो रही हैं, उन्हें खत्म कर आपसी भाईचारे को बढ़ावा दिया जाना जरूरी है।

इसके उपरांत अपराह्न करीब 4.20 मिनट पर राहुल गांधी हजरत शाहविलायत के मजार पर हाजिरी देने पहुंचे। दो मिनट रुकने के बाद उनका काफिला  मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गया।

इस दौरान हाफिज आसिम कासमी, शकेब कासमी, दिलशाद कासमी, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा अबरार सिंह, पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन, अमित तायल, तंजीम सिद्दीकी, शहजाद उस्मानी, मौ. अनवार सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें