देवबंद। सिद्धपीठ श्री राधा नवरंगी लाल मंदिर में मंगलवार को राधा रानी का जसूठन उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान ठाकुरजी और राधा रानी को फूलों की कुंज बनाकर नई पोशाक पहनाकर विराजमान किया गया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने जन्म बधाई के पदों का गायन भी किया। इसमें हो गए राधे को अवतार लुट गए बरसाने में लडूवा, बरसाने बजत बधाई कीरति ने लाली जाइ तथा सजनी चलो बधाई देन कीरति ने कन्या जाई है, कन्या जाइ है भानु घर लाली आई है और चलो वृषभान गोप के द्वार जन्म लियो मोहन हित श्याम आनंद निधि सुकुमार पद गाकर ठाकुरजी एवं राधारानी को रिझाया गया। भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य भी किया।
सहारनपुर से गौरव मारवाह व प्रदीप परमार आदि ने बधाई गायन किया। मंदिर सेवाधिकारी नीरज गोस्वामी, हितेश गोस्वामी, गोविंद गोस्वामी, निकुंज, गोस्वामी, मयंक गोस्वामी के सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर अजय अग्रवाल, पीयूष सिंघल, अमित कंसल, अजय टंडन, प्रदीप गोयल, अरुण गोयल, शिवकुमार वर्मा, संजीव कल्लन व सुशील गर्ग आदि रहे।