फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिस के हत्थे चढ़े दो चोर, छह बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरसावा। पुलिस ने शांतिधाम रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध दिख रहे बाइक सवार दो युवकों को रोका। पूछताछ में आरोपी शातिर बाइक चोर निकले, उनकी निशानदेही पर सरसावा, यमुनानगर से चोरी की हुई छह बाइक बरामद हुईं।
सरसावा पुलिस सोमवार देर रात शांतिधाम इब्राहिमी रोड पर चेकिंग पर थी। इसी बीच पुलिस को इब्राहिमी की ओर से बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोका, संदिग्ध गतिविधियों को देख हिरासत में लेकर थाने ले आई। वहां पूछताछ में पकड़े गए विकास, मोहित निवासी ग्राम शाहजहांपुर थाना सरसावा शातिर बाइक चोर निकले। इनके खिलाफ सरसावा थाने में पहले से ही आधा दर्जन मुकदमे दर्ज थे। युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने छह बाइकें भी बरामद कीं। इनमें से चार बाइक सरसावा से चोरी की गई थीं। पुलिस ने बताया कि 11 जुलाई को सतपाल निवासी माजरी, सात सितंबर को योगेश निवासी बुढेड़ा ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अलावा एक बाइक एकता कंप्यूटर सेंटर, दूसरी बाइक एक बैंक के बाहर से चोरी हुई थी। उन्हाेंने बताया कि दो बाइक की जानकारी निकाली जा रही है कि कहां से चुराईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मारपीट में युवक घायल
गंगोह। मारपीट में मोहल्ला अनारकली निवासी असलम ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई आजम मोहल्ला से बाइक पर जा रहा था। रास्ते में दो युवकों ने अपने साथियों सहित उसे जबरन रोक लिया और मारपीट की। मारपीट में आजम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर पर गहरी चोटें आईं। वह बेहोश होकर गिर पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें