राधा स्वामी सत्संग व्यास के डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों महाराज।
- फोटो : अमर उजाला
राधा स्वामी सत्संग व्यास के डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों महाराज ने कहा कि हर मजहब परमात्मा को प्राप्त करने की राह दिखाता है। मनुष्य के जीवन का लक्ष्य परमात्मा को प्राप्त करना है। मनुष्य को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए।
सहारनपुर में रविवार को पिलखनी स्थित सत्संग भवन में राधा स्वामी सत्संग व्यास के डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों महाराज ने प्रवचनों से संगत को निहाल कर दिया। उन्होंने कहा कि परमात्मा एक है। सब मजहब एक ही रास्ता दिखाते हैं। कहा कि सिमरन और जप करने वाला व्यक्ति एक दिन परमात्मा को प्राप्त कर लेता है।