सहारनपुर में संस्कार भारती की ओर से श्री राधाकृष्ण उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
राधा कृष्ण के रूप में सजे 1100 नन्हे मुन्नेे सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। मां सरस्वती वंदना शिबा मलिक एवं रुबी मलिक ने की। प्रेरणा आर्य, श्रेष्ठ आर्य ने मैया यशोदा गीत पर नृत्य प्रस्तुति दी। पिचग्रो स्कूल की छटपट पनघट पर घटपट नृत्य प्रस्तुत किया गया।
हाईलैंड हॉल के बच्चों द्वारा दी गई नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कोरियोग्राफर शिवानी सिंघल के नेतृत्व में श्रीकृष्ण लीला की नृत्य प्रस्तुतियां खूब सराही गई। अमन बंसल ने खुल गए सारे ताले पर प्रस्तुति दी।
काजल ने दर्पण कहलाए..., राजबीर ने बांसुरी वादन, कनिष्का और अंजली ने हे श्याम तेरी बंसी... आदि पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। अध्यक्ष शंकर अरोड़ा ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी का आभार जताया।
इस अवसर पर अर्चित अग्रवाल, अमन बंसल, नमन बंसल, रचित, योग चुग, गगन नागपाल, संजय नागपाल, राजीव कालडा, रवि कालड़ा, अंकित राणा, विजयकांत, खैरातीलाल, रमा गुप्ता, राजीव, सोरण चौहान, अमित, अनुज गर्ग, विशाल बतरा, पंकज सैनी, अनुप, मनीष, सुशील, पिंकी, आभा, आरती, सोनिया, रुकमणि आदि मौजूद रहे।