फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूड़ियों के गोदाम में आग, लाखों का नुकसान

Mon, 29 Aug 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मौके पर आई फायर बिग्रेड। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में चूड़ियों के गोदाम में अचानक आग लग जाने से 22 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, मगर तब तक सबकुछ स्वाह हो चुका था।
विज्ञापन


इस गोदाम से चूड़ियां हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में सप्लाई की जाती थी। मोहल्ला लक्खी गेट निवासी अब्दुल गफ्फार चूड़ियों के थोक विक्रेता हैं, जिनका माल हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में सप्लाई होता है।

मोहल्ले में ही अब्दुल गफ्फार मार्केट में ही उनका गोदाम है। रविवार की सुबह शॉर्ट सर्किट की वजह से गोदाम में आग लग गई। चूंकि चूड़ियां गत्ते के डिब्बों में थीं। ऐसे में पूरे गोदाम ने आग पकड़ ली। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की गाड़ी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, मगर गली संकुचित होने की वजह से गाड़ी भीतर नहीं जा सकी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को पाइप जोड़कर अंदर तक ले जाना पड़ा, जिससे थोड़ी देर लगी।

इसके बाद आग पर काबू पाया गया, मगर तब तक पूरा सामान नष्ट हो चुका था। घटना के दौरान गोदाम मालिक की आंखों में आंसू थे। उन्होंने 20 से 22 लाख रुपये का नुकसान बताया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें