फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मुस्लिम समाज में शादियों की बदलती परंपरा पर उठे सवाल

Sat, 28 Nov 2026 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। मुस्लिम समाज में शादी-ब्याह के दौरान बढ़ती दिखावे की प्रवृत्ति और गैर जरूरी रस्मों को लेकर धार्मिक विद्वानों की ओर से चिंता जताई जा रही है। निकाह की सादगी, पर्दे की पाबंदी और इस्लामी परंपराओं के पालन को लेकर बहस के बीच जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने समाज को आत्ममंथन करने की नसीहत दी है।
विज्ञापन

शादियों के सीजन के बीच मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने गंभीर मुद्दा उठाया है। शुक्रवार को बयान में उन्होंने कहा कि निकाह जैसे मुकद्दस (पवित्र) मौके पर भी लोग सामाजिक दिखावे और नई-नई रस्मों के चलते शरीयत की हिदायतों (मार्गदर्शन) को नजर अंदाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बरात के दुल्हन के घर पहुंचने पर लड़कियों द्वारा बिना पर्दे के फूलों से दूल्हे का स्वागत करना और सलामी के नाम पर दूल्हे व उसके दोस्तों के साथ हंसी-मजाक करना आम होता जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या शादी की खुशियां मनाने का यही इस्लामी तरीका है।
मौलाना कारी इस्हाक ने कहा कि इस्लाम खुशी मनाने से नहीं रोकता, बल्कि ऐसे मौकों पर भी हया (लज्जा), पर्दे और शरीयत की सीमाओं का पालन करने की तालीम देता है। निकाह महज सामाजिक समारोह नहीं, बल्कि एक मुकद्दस (पवित्र) सुन्नत और जिम्मेदारी का अहद (प्रतिज्ञा) है। ऐसे में गैर जरूरी मेलजोल और बेपर्दगी को बढ़ावा देना उचित नहीं है। उन्होंने मुस्लिम समाज के अभिभावकों और बुजुर्गों से अपील की कि वे बच्चों की शादियों में दिखावे, फिजूलखर्ची और गैर जरूरी रस्मों के बजाए सादगी को प्राथमिकता दें। बच्चों को पर्दे और हया की अहमियत समझाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें