फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र लूट मामला: पुलिस मुठभेड़ पर उठे सवाल, लुटेरा का दावा-डेढ़ लाख नहीं..., वीडियो वायरल

Tue, 31 Dec 2024 11:33 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के अंबेहटा के जनसेवा केंद्र पर हुई लूट मामले में पुलिस की मुठभेड़ पर सवालिया निशान खड़े हो गए।
विज्ञापन
लुटेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के अंबेहटा के जनसेवा केंद्र पर हुई लूट मामले में पुलिस की मुठभेड़ पर सवालिया निशान खड़े हो गए। लूट में शामिल एक लुटेरे का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फर्जी मुठभेड़ का दावा कर रहा। उसने बताया कि जनसेवा केंद्र से डेढ़ लाख रुपये नहीं लूटे गए। गल्ले में सिर्फ 6700 रुपये थे। इनमें 700 रुपये के सिक्के और 6200 रुपये के नोट निकले थे।
विज्ञापन


दरअसल, 21 दिसंबर को अंबेहटा कस्बे के जनसेवा केंद्र पर लूट हुई थी। खैरसाल निवासी विन्नी नागर के फेसबुक पेज पर वीडियो अपलोड की गई, जिसमें खुद को जनसेवा केंद्र में हुई लूट में शामिल होना बताया।
विज्ञापन

वीडियो में लुटेरे दावा कर रहा है कि घटना में छह लुटेरे शामिल थे, जिनमें से चार लुटेरे जनसेवा केंद्र में गए थे, जबकि दो बाहर बाइक पर खड़े थे। नकदी और तीन मोबाइल लूटे थे। मोबाइल रास्ते में ही फेंक दिए थे।

उसका दावा है कि पुलिस ने लूट मामले में खैरसाल गांव के ही निखिल और इस्तखार को गलत फंसाया है, जबकि निखिल तो वारदात में शामिल नहीं था और न ही उसे घटना के बारे में पता था। हम उससे उसके दोस्त की बाइक मांगकर लाए थे।

घटना में तीन युवक गांव खैरसाल के थे, जबकि तीन बाहर के थे, जो सावेज के साथ आए थे।उसका यह भी दावा है कि निखिल मजदूरी करता है। मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार दिखाया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें