पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए सूचना अंबेहटा चौकी पर दी तो बाइक सवार ने दोनों तरफ से पुलिस की गाड़ी आता देख बाइक कुछ ही दूरी पर स्थित एक ईंट भट्टे की तरफ घुमा दी और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला बोल दो राउंड फायरिंग कर दी।
पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश के पैर मे लगने से वह घायल होकर गिर गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सीएचसी में भिजवाया।
पुलिस ने घायल बदमाश अभिनव पुत्र विनोद निवासी गांव सुंआवाला, थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर के पास से 1560 रुपये, बिना नंबर प्लेट बाइक, देशी तमंचा, दो खोखा व दो कारतूस 315 बोर बरामद किए है। सीओ नै बताया कि पकड़ा गया बदमाश अंबेहटा में जनसेवा केंद्र से हुई लूट में वांछित चल रहा था।