फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर गत वर्ष की अपेक्षा दोगुनी गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। चिलकाना क्षेत्र में गेहूं खरीद केंद्रों पर इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा दो गुना गेहूं खरीदा की गई है। हालांकि अधिकांश केंद्रों पर बोरे न होने की समस्या के चलते किसान भटकते रहे।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति चिलकाना के सचिव जुबैर अहमद ने बताया कि इस वर्ष 15 हजार कुंतल गेहूं खरीदा जा चुका है, जबकि गत वर्ष करीब आठ हजार कुंतल गेहूं खरीदा गया था। केंद्र पर बोरे न होने के कारण गेहूं की तुलाई बंद है। साधन सहकारी समिति दास्सामजरा के प्रभारी अरुण बिष्ट ने बताया गत वर्ष करीब पांच हजार कुंतल गेहूं खरीदा गया था, जबकि इस वर्ष 13 हजार कुंतल गेहूं खरीदा गया है। साधन सहकारी समिति बुड्ढाखेड़ा के सचिव अंकुर बंसल ने बताया कि गत वर्ष केवल आठ हजार कुंतल गेहूं खरीदा गया है, जबकि गत वर्ष 17 हजार कुंतल गेहूं खरीदा है। सहकारी समिति आल्हनपुर के सचिव सुधांशु पांडे ने बताया कि पिछले वर्ष केवल 3500 कुंतल गेहूं खरीदा गया, जबकि इस वर्ष छ: हजार कुंतल गेहूं खरीद हो चुकी है। पटनी खरीद केंद्र पर गत वर्ष साढे़ पांच हजार कुंतल गेहूं खरीदा गया था, जबकि इस वर्ष 15 हजार कुंतल गेहूं खरीदा जा चुका है। गेहूं खरीद केंद्रों पर गेहूं का उठान न होने से परेशानी हो रही है। चिलकाना समिति के सचिव जुबैर अहमद ने बताया कि अब किसान कम गेहूं ला रहे हैं, जबकि व्यापारी अधिक ला रहे हैं। शासन के निर्देश के अनुसार व्यापारियों से गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें