फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर अतिक्रमण को लेकर अफसर और ग्रामीणों की बैठक बेनतीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे 709 बी निर्माणाधीन मार्ग में आड़े आ रहे अतिक्रमण को हटाने के बाद अब प्रशासन ने गांव जंधेड़ा समसपुर में अतिक्रमण को चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में जंधेडा के ग्रामीणों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक तहसील में की गई। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान में हाईवे की जद में आने वाले अवैध कब्जे हटा दिए गए हैं। हाईवे स्थित गांव जंधेड़ा समसपुर में अतिक्रमण को चिन्हित करने की दिशा में ग्रामीणों के साथ तहसील परिसर में बैठक की। एडीएम ई एसबी सिंह, एसडीएम एसएन शर्मा, तहसीलदार नितिन राजपूत, पीडब्ल्यूडी हाईवे प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना था कि बीस साल के रिकार्ड के अनुसार अतिक्रमण को चिन्हित करेंगे जबकि ग्रामीणों का कहना था कि वह सौ साला के आधार पर जमीन खाली करेंगे।
ग्रामीणों ने एडीएम ई के समक्ष जमीनों के कागजात दिखाते हुए अपनी बात को दमदार तरीके से रखा। करीब दो घंटे चली बैठक के बाद प्रशासन और ग्रामीणों के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई। एसडीएम एसएन शर्मा ने बताया कि इस मुद्दे पर फिर से बैठक कर समन्वय बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें