जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदन को 11 से लगेंगे कैंप
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि जनपद में न्याय पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में 11 जनवरी से पांच फरवरी तक कैंप लगाए जाएंगे। इनमें वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों के आवेदन कराए जाएंगे। साथ ही कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के तहत छूटे हुए पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विकासखंड बलियाखेड़ी की न्याय पंचायतों 11 एवं 12 जनवरी को विकासखंड देवबंद की न्याय पंचायतों में 14 एवं 15 जनवरी, विकास खंड नागल की पंचायतों में 15 एवं 16 जनवरी को कैंप का आयोजन किया जाएगा। विकासखंड मुजफ्फराबाद की न्याय पंचायतों में 18,19 एवं 20 जनवरी को जबकि साढौली कदीम की न्याय पंचायतों में 22, एवं 23 जनवरी को शिविर लगाए जाएंगे। इसी तरह विकासखंड पुंवारका की न्याय पंचायतों में 25 एवं 27 जनवरी, सरसावा में 28 एवं 29 जनवरी को कैंप लगेगा। विकासखंड नकुड़ की न्याय पंचायतों में 30 जनवरी एवं एक फरवरी, विकासखंड रामपुर मनिहारान की न्याय पंचायतों में दो एवं तीन फरवरी को, विकासखंड गंगोह की न्याय पंचायतों में चार एवं पांच फरवरी को कैंप लगेंगे।
सहारनपुर के बादशाहपुर, सड़क दूधली, हलालपुर, गलीरा, सांवलपुर नवादा में 12 जनवरी को, फतेहपुर जट्ट, ताहरपुर, खलासी लाइन, चक हरेटी, झुग्गी झोपड़ी खलासी लाइन में 25 जनवरी को और टैगोर गार्डन वाल्मीकि बस्ती, मानकमऊ, चक सराय भारती, मानकमऊ, खत्रीवाला में 27 जनवरी और नुमाईश कैंप, मूंगागढ़, इंदिरा कैंप कॉलोनी, दारा अली बैरुन, सुक्कुपुरा में 11 जनवरी को कैंप लगेगा। नगर पंचायत अम्बेहटा पीर में 30 जनवरी को, नगर पालिका परिषद नकुड़ में एक फरवरी को, नगर पंचायत नानौता में तीन फरवरी को, नगर पालिका परिषद गंगोह में चार फरवरी को, नगर पालिका परिषद देवबंद में 14 जनवरी को, नगर पालिका परिषद सरसावा में 28 जनवरी को, नगर पंचायत रामपुर मनिहारान में दो फरवरी को और नगर पंचायत चिलकाना सुल्तानपुर में 29 जनवरी को शिविर लगाए जाएंगे। नगर पंचायत तीतरो में पांच फरवरी को, नगर पंचायत बेहट में 22 जनवरी को कैंप आयोजित किए जाएंगे।