फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र लूट मामले: पुलिस की हैट्रिक, एक सप्ताह के भीतर हुई तीन मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार

Mon, 30 Dec 2024 04:16 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद के नकुड़ में जनसेवा केंद्र से लूट के चाैथे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है।


 
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के नकुड़ में जनसेवा केंद्र से लूट के एक और आरोपी को पुलिस ने मुठभेड के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम नकुड़-गंगोह बाइपास पर चेकिंग कर रही थी। सुबह करीब 11 बजे गंगोह की तरफ से आ रहे बिना नंबर प्लेट बाइक सवार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार ने तेजी से बाइक को मोड़कर गंगोह की तरफ दौड़ा ली।

Trending Videos

पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए सूचना अंबेहटा चौकी पर दी तो बाइक सवार ने दोनों तरफ से पुलिस की गाड़ी आता देख बाइक कुछ ही दूरी पर स्थित एक ईंट भट्टे की तरफ घुमा दी और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला बोल दो राउंड फायरिंग कर दी।

पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश के पैर मे लगने से वह घायल होकर गिर गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सीएचसी में भिजवाया।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल बदमाश अभिनव पुत्र विनोद निवासी गांव सुंआवाला, थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर के पास से 1560 रुपये, बिना नंबर प्लेट बाइक, देशी तमंचा, दो खोखा व दो कारतूस 315 बोर बरामद किए है। सीओ नै बताया कि पकड़ा गया बदमाश अंबेहटा में जनसेवा केंद्र से हुई लूट में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें