सहारनपुर। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुखों का भाजपा की तरफ से सामूहिक सम्मान समारोह किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी ने कहा कि भाजपा की नीतियों में जनता का भरोसा बढ़ा है, उसी का परिणाम चुनाव में प्रचंड बहुमत के रूप में सामने आया है।
दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी के अलावा जिला पंचायत सदस्यों एवं ब्लाक प्रमुखों का माला और पटका पहनाकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों के अनुरूप और कार्यकर्ताओं की मेहनत से संभव हो सकी है। जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत हासिल हुई है। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री पुरुषोत्तम, चुनाव प्रभारी सत्यपाल पाल, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन राजपाल सिंह, डीसीडीएफ चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर, रामपुर विधायक देवेंद्र निम, देवबंद विधायक ब्रजेश सिंह, पूर्व विधायक महावीर राणा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, मामचंद लाम्बा, शिवराज रोड, जिला महामंत्री विरेंद्र पुंडीर, पवन सवई, राधेश्याम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष यशवंत राणा, जितेंद्र जागलान, विपिन चौधरी आदि उपस्थित रहे।