फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आज जारी होगी गन्ना समितियों की अनंतिम मतदाता सूची

Mon, 23 Sep 2024 03:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गन्ना विकास समितियों की चुनाव प्रक्रिया तेज हो गई है। आज (सोमवार) को सभी समितियों के मतदाताओं की अनंतिम सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। 24 सितंबर को सुबह दस से अपराह्न दो बजे तक मतदाता सूची पर आपत्तियां दाखिल हो सकती हैं।
विज्ञापन

जनपद मेंं छह गन्ना समितियां हैं। इनमें देवबंद, सहारनपुर बेहट और सरसावा में गन्ना विकास समितियां हैं और नानौता और सरसावा में चीनी मिल समितियां हैं। जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 25 सितंबर को मतदाता सूची की आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। उसी दिन अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन होगा। 26 सितंबर को डेलीगेट पद के नामांकन पत्र भरा जाएगा। 27 सितंबर को जांच होगी।
30 सितंबर को नाम वापसी और चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। इसके लिए मतदान तीन अक्तूबर को सुबह आठ से अपराह्न चार बजे तक होगा। संचालक पद के लिए सात अक्तूबर को मतदाता सूची जारी होगी और नौ अक्तूबर को आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। दस अक्तूबर को नामांकन पत्र भरे जाएंगे। इसके लिए मतदान और मतगणना 16 अक्तूबर को होगी। सभापति और उपसभापति का चुनाव 17 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें