फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिले की 4,425 रसोई माताओं के खातों में जाएंगे 2.21 करोड़ रुपये

Mon, 23 Sep 2024 03:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विद्यालयों में मध्याह्न भोजन तैयार करने वाली रसोई माताओं के मानदेय का पैसा शासन ने जारी कर दिया है। जनपद की 4,425 रसोई माताओं के खातों में 2.21 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि इसी सप्ताह भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में कुल 1,438 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें से करीब 35 विद्यालय महानगर में हैं, जिनमें बना बनाया मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाता है। जबकि देहात के 1,400 से अधिक विद्यालयों में ही मध्याह्न भोजन तैयार किया जाता है। इसके लिए विद्यालयों में रसोई माताएं रखी गईं हैं। पूरे जनपद में करीब 4,425 रसोई माताएं हैं। प्रत्येक रसोई माता के लिए दो हजार रुपये मानदेय निर्धारित है।
रसोई माताओं को मई 2024 से अभी तक मानदेय नहीं मिला है। तब से वह विभाग के चक्कर लगा रही थी। लेकिन अब शासन ने 2,21,25,000 रुपये जारी कर दिए हैं। बजट आते ही विभाग मानदेय का पैसा रसोई माताओं के खातों में भेजने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक अतुल कुमार ने बताया कि बजट के लिए विभाग द्वारा शासन से पत्राचार किया जा रहा था। शासन ने 2.21 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी कर दी है, जो जनपद को प्राप्त हो चुकी है। जून का मानदेय नहीं मिलता है। उसके अलावा अगस्त तक का मानदेय सभी रसोई माताओं के खातों में एक सप्ताह के अंदर चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें