सहारनपुर। दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए जैन बाग स्थित श्री जैन मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 39 दिव्यांगजनों को कृत्रित अंग प्रदान किए गए।
अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की घटना में डॉ. युद्धवीर सिंह जैन ने भी जान गंवाई थी। उनकी याद में डॉ. युद्धवीर सिंह जैन मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट बनाया गया था, जो तब से लगातार जरूरतमंदों की सेवा करता आ रहा है। इसी क्रम में यह कार्यक्रम हुुआ, जिसमें 39 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए। जैन समाज सहारनपुर के अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि आज समाज में प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति अपनी आस्था के अनुसार अपने इष्ट देव की पूजा अर्चना करते हैं। कार्यक्रम में सचिव संजीव जैन, पार्श्वनाथ सेवा संघ के अध्यक्ष गौरव जैन, महामंत्री विपुल जैन, कोषाध्यक्ष अंशुल जैन, संयोजक अंकित जैन, अमित-बिन्नी जैन, विजय लक्ष्मी जैन, अजय जैन, वीर अविनाश जैन, अरुण जैन आदि मौजूद रहे।