फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता का आरोप लगाकर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान परिसर में कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला महामंत्री और ग्राम गदनपुरा के प्रधान संजय वालिया ने ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों के साथ धरना देकर पंचायती राज विभाग में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया है। इस संबंध में नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर आरोपों की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संजय वालिया ने कहा कि पंचायती राज विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद मामले में कार्रवाई नहीं की जा रही है। 23 जून को मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आरोप है कि ग्राम पंचायतों से संबंधित अधिकारी विकास के नाम पर कमीशन मांग रहे हैं। ऐसे में ग्राम प्रधान अपने क्षेत्रों में विकास नहीं करा पा रहे हैं। इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की।
इस दौरान ग्राम प्रधान सुल्तानपुर राकेश कुमार, मोनू कश्यप, राम कुमार कांबोज, महेंद्र, जुगनू, दीपक कुमार, संदीप वालिया, कार्तिक वालिया सोनित कुमार, अर्जुन चौधरी, अब्दुल्ला खान, बाबू चौधरी, रितेश चौधरी, मोंटी राणा, सोनू गुर्जर, कार्तिक जाट, निशांत जाट, दुष्यंत जाट आदि मौजूद रहे। वही, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी ने कहा उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें