फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पकड़ रही तस्कर, आबकारी के हाथ नहीं लग रही सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। होली का त्योहार नजदीक है और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी आ रहा है। ऐसे में देहात और शहरी क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी और भट्ठियां भी धधक रही हैं। इसका खुलासा पुलिस की कार्रवाई में ही हुआ है।
विज्ञापन

बीते ढाई माह में बड़ी संख्या में पुलिस ने शराब की भट्ठियां ध्वस्त कराई और ढाई हजार से अधिक तस्करों को पकड़ा, लेकिन आबकारी विभाग के हाथ सफलता नहीं लग पा रही है, जबकि जिले में गागलहेड़ी और देवबंद क्षेत्र में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हुई थी। होली और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शासन द्वारा बार-बार निर्देश दिए जा रहे हैं कि शराब तस्करों पर शिकंजा कसा जाए और चुनाव में भी शराब का इस्तेमाल न हो पाए, लेकिन आबकारी विभाग को तस्करों को पकड़ने में नाकाम ही साबित हो रही है। वहीं, विभागीय सूत्रों की मानें कहीं न कहीं तस्करों को संरक्षण भी मिल रहा है। उधर, जनपद के 21 थानों की पुलिस लगातार कार्रवाई कर तस्करों को पकड़ रही और शराब की अवैध भट्ठियां भी धवस्त करा चुकी है।
एक नजर पुलिस की कार्रवाई पर
पुलिस ने ढाई माह में 2546 शराब तस्करों पर शिकंजा कसा है। इसके अलावा 60 से अधिक अवैध शराब बनाने की भट्ठियाें को ध्वस्त कराया है।
पुलिस की ओर से शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। आबकारी विभाग के साथ भी समन्वय स्थापित किया जाता है, लेकिन समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें और जो गिरोह हैं, उन्हें गैंगस्टर में निरुद्ध किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एस चनप्पा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें