फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन का पुतला फूंककर जताया विरोध

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट तिराहे पर चीन का पुतला फुंकते जनता देश संगठन के कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चीन का पुतला फूंककर जताया विरोध
विज्ञापन

सहारनपुर। भारतीय सैनिकों की शहादत पर जनता देश संगठन ने चीन का पुतला फूंककर प्रधानमंत्री से चीन को मुंहतोड़ जवाब देते हुए बदला लेने की मांग की। जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट तिराहे पर पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को चीन का पुतला फूंककर विरोध जताया। इसके पश्चात डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष गुलफरान मलिक ने कहा कि चीन ने धौखे से भारतीय सैनिकों पर हमला किया है, जिससे वह शहीद हो गए है। चीन हमेशा कायराना हरकत करता आया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से चीन को उसी की भाषा में जवाब देते हुए बदला लेने की मांग की। इसके साथ ही लोगों से चीनी सामान का बहिष्कार करने की अपील की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर चंद्रेश, नफे सिंह, संजय उपाध्याय, डाक्टर अमर, प्रदीप कुमार, रविंद्र कुलवंशी, जितेंद्र कुमार, जोनी कपिल, मुुकेश कर्णवाल, विकास कुमार, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद वाफिफ, हामिद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें