फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणवी गायिका के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 10 Jul 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिलकाना
विज्ञापन
चिलकाना में गायिका के खिलाफ प्रदर्शन करते दलित समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 हरियाणवी गायिका द्वारा जाति विशेष पर गीत में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने के विरोध में समाज के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन पुलिस को सौंपा गया।
विज्ञापन


शनिवार को जयभीम एजुकेशनल सोसायटी सुलतानपुर तथा भीम युवा सेना गांव चौरीमंडी के कार्यकर्ता थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि हरियाणवी गायिका एवं डांसर सपना चौधरी ने यूट्यूब पर दलित जाति पर आधारित गीत गाकर अपलोड किया है।

सपना चौधरी ने जो गीत अपलोड किया है उसका शीर्षक '' जात पाज का सांग बिगाड़ गया'' है। इस गीत में गायिका ने पूरी दलित जाति को अपमानित किया है, जिससे दलित समाज को गहरा आघात पहुंचा है। इस गीत से समाज में रोष है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस गीत को यूट्यूब से हटाया जाये।
विज्ञापन


सपना चौधरी के साथ मोर म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में एससीएसटी आयोग से कार्रवाई की मांग की गई है। दलित समाज के लोगों ने ज्ञापन थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में एसआई सुदेश कुमार को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में आकाश कुमार, अमृतलाल, अर्जुन, राजेश, ओम कुमार, कवंर पाल, शुभम कुमार, अभिलाष, अजब सिंह, अश्वनी कुमार, राजन, प्रताप, बिरजू, बल्लू, सोम चंद, अंकित, सुशील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें