फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: संदिग्ध हालात में प्रॉपर्टी डीलर की मौत

Fri, 10 Oct 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
हाजी मोहम्मद रईस का फाइल फोटो। 
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र में 62 फुटा रोड पर बुधवार रात संदिग्ध हालत में प्रॉपर्टी डीलर हाजी मोहम्मद रईस (40) की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दोस्त ने बताया कि कार सवार युवकों ने पीट-पीटकर रईस को मारा है। वहीं, परिजनों ने सड़क हादसे में प्रॉपर्टी डीलर की मौत होने की बात कहकर कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। बाद में बिना पोस्टमार्टम कराए शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। रायवाला निसार रोड निवासी हाजी मोहम्मद रईस प्रॉपर्टी का काम करते थे। बुधवार रात रईस अपने साथी फैसल के साथ स्कूटी से 62 फुटा रोड पर गए थे। इसी दौरान स्कूटी गिरने से वह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
हंगामे की आशंका के चलते सीओ प्रथम मुनीश चंद्र और कोतवाली मंडी प्रभारी रोजंत त्यागी भी जिला अस्पताल में पहुंच गए। लोगों की भीड़ जुट गई। पूर्व राज्यमंत्री शायान मसूद भी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान फैसल ने मीडिया के सामने बयान दिया कि कार सवारों ने स्कूटी में टक्कर मारी। इसके बाद कार से कई युवक उतरे। उन्होंने हाजी मोहम्मद रईस को पीटना शुरू कर दिया। कनपटी पर पिस्टल तान दी।
विज्ञापन

उधर, कुछ देर बाद अस्पताल में पहुंचे हाजी मोहम्मद रईस के बड़े भाई ताज मोहम्मद ने मीडिया के सामने बयान दिया कि यह सड़क हादसा है। इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें