फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोशन प्रक्रिया निरस्त, दोबारा होगी काउंसिलिंग

Wed, 07 Sep 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
सहारनपुर में बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालयों में तैनात सहायक  अध्यापकों के प्रमोशन की प्रक्रिया पर अटकने के बाद डायट प्राचार्य ने अब पूरी प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। 20 सितम्बर के बाद नए सिरे से काउंसिलिंग कराकर शिक्षकों के प्रमोशन किये जाएंगे।  
विज्ञापन


उल्लेखनीय  है कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक विद्यालयों में तैनात लगभग 150 सहायक  अध्यापकों के प्रमोशन होने है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई थी। पात्र शिक्षकों को प्रमोशन पत्र देने की तैयारी की जा रही थी।

इसी बीच डायट प्राचार्य ने प्रक्रिया पर ढेरों सवाल उठाते हुए शिक्षा विभाग से कई बिंदुओं पर जवाब मांगा था। विभाग के जवाब से असंतुष्ट डायट प्राचार्य अनुराधा शर्मा ने पूरी प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रमोशन की काउंसिलिंग अब नए सिरे से कराई जाएगी। यह काउंसिलिंग 20 सितंबर के बाद आयोजित होगी। डायट प्राचार्य की इस कार्रवाई के बाद प्रमोशन पत्र की कतार में खड़े शिक्षक मायूस है। उनकी निगाहें पर दोबारा होने वाली काउंसिलिंग प्रक्रिया पर टिकी है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें