सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कहा कि मंडल के जनपदों में चौरा चौरी शताब्दी वर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चार फरवरी से शुरू होने वाला शताब्दी समारोह एक वर्ष तक चलेगा।
उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि चौराचौरी की ऐतिहासिक घटना के आधार पर जनपद स्तर पर कार्यक्रम कराएं। जनपद के स्वतंत्रता संग्राम स्थलों, स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीद ग्रामों के विकास के लिए भी कार्ययोजना बनाएं। मंडलायुक्त ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिला स्तर पर गठित समिति के अध्यक्ष प्रभारी मंत्री होंगे। इसमें सांसद, विधायक, महापौर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदस्य होंगे। जिलाधिकारी समिति के संयोजक एवं मुख्य विकास अधिकारी समिति के सदस्य सचिव होंगे।