फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवी छात्राओं ने चलाया साक्षरता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयंसेवी छात्राओं ने चलाया साक्षरता अभियान
विज्ञापन

नागल। कोटा स्थित माजकीय महिला महाविद्यालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के तहत बृहस्पतिवार को स्वयंसेवी छात्राओं ने सिड़की में ईच वन टीच वन कार्यक्रम के अंतर्गत व्यापक स्तर पर साक्षरता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्राओं ने स्कूल जाने से वंचित बच्चों तथा अनपढ़ पुरुष और महिलाओं को साक्षर करने बनाने पर जोर दिया। छात्राओं ने साक्षरता का महत्व और उसकी उपयोगिता बता कर बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवी छात्राओं के कुछ समूहों ने गांव वासियों को विभिन्न प्रकार की सामाजिक बुराइयों यथा नशीली वस्तुओं का सेवन, जुआ खेलना, बाल विवाह, भ्रूण हत्या, छुआछूत, इत्यादि के विरुद्ध जागरूक करने का कार्य किया। गोष्ठी में डॉ प्रताप सिंह रावत ने भारतीय संविधान में सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय विषय पर व्याख्यान देकर छात्राओं को जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें