फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: संभलकर चलें, एक्सप्रेसवे पर ऑनलाइन मैप दे सकता है धोखा

Thu, 23 Apr 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। यदि आप दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सफर कर रहे हैं तो सावधान रहिए। एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां फर्राटा जरूर भर रही हैं, लेकिन ऑनलाइन मैप पर पूरा रूट अब तक अपडेट नहीं हुआ है। इससे यात्रियों में असमंजस की स्थिति है। मैप पर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की 344-जी के नाम से लोकेशन तो दिख रही, पर इंटरचेंज, पेट्रोल पंप और रेस्ट एरिया की सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। ऑनलाइन मैप के सहारे रिपोर्टर ने बुधवार को जड़ौदा पांडा से गागलहेड़ी तक 40 किमी का सफर किया।
विज्ञापन

इसमें सामने आया कि ख्यावड़ी, बड़गांव इंटरचेंज और बडूली रेस्ट एरिया की लोकेशन ऑनलाइन मैप पर नहीं मिली। केवल लाखनौर इंटरचेंज और उससे पहले टोल बूथ पर 105 रुपये टोल टैक्स जरूर दर्शाया जा रहा है। रेस्ट एरिया की लोकेशन मैप पर न मिलने को लेकर वाहन चालक पुराने रास्तों पर चाय नाश्ता करने को लेकर भटकते दिखाई दिए। देहरादून से लौट रहे डाॅ. ईश्वर राणा ने बताया कि यात्रियों को साइन बोर्ड और स्थानीय दिशा-निर्देशों के सहारे ही सफर करना पड़ रहा है। वहीं, दिल्ली से लौट रहे राहुल सैनी ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से लौटते समय बड़गांव इंटरचेंज की लोकेशन ऑनलाइन मैप पर लगाई थी, लेकिन एक्सप्रेसवे के रूट पर इंटरचेंज की कोई लोकेशन नहीं दिखी। ऐसे में उन्होंने केवल साइनबोर्ड के सहारे ही यात्रा पूरी की है। इसके अलावा भी काफी ऐसी जगह थी, जो अभी तक मैप पर नहीं आई है।
वहीं, एनएचएआई के जेई सोनू सिंह ने बताया नए रोड को मैप पर जोड़ने में सैटेलाइट डेटा, ग्राउंड सर्वे, एंट्री-एग्जिट की पुष्टि और तकनीकी परीक्षण होता है। एक्सप्रेसवे चरणबद्ध तरीके से खुल रहा है, इसलिए पूरी कनेक्टिविटी फाइनल होने के बाद ही ऑनलाइन मैप पूरी तरह अपडेट होगा। बताया कि यह स्थिति अस्थायी है। कुछ हफ्तों में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे ऑनलाइन मैप पर लाइव हो जाएगा।
विज्ञापन






एक्सप्रेसवे पर मीटर हुए चालू

एक्सप्रेसवे पर स्पीड मीटर शुरू हो गए हैं जो वाहनो की स्पीड चेक कर रहे हैं, जो वाहन निर्धारित गति से ऊपर दौड रहे है उनकी गति स्पीडोमीटर स्वतः ही लाल रंग तथा जिस वाहन की गति कम होती है उसे हरे रंग में दिखा रहे है। बड़गांव इंटरचेंज पर टोल बूथ चालू करने के लिए रात दिन चल कार्य चल रहा है। एनएचएआई की तैयारियों को देखने से लग रहा कि शायद अगले सप्ताह में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दौड रहे वाहनों से टोल वसूली की शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें