फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों की समस्याओं का समाधान कराना प्राथमिकता - मिगलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यमियों की समस्याओं का समाधान कराना प्राथमिकता : मिगलानी
विज्ञापन

सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की वर्ष 2019-20 की नवगठित कार्यकारिणी का अधिष्ठापन समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। आईआईए चैप्टर सहारनपुर के नवनियुक्त चेयरमैन रविंद्र मिगलानी ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
शनिवार रात दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि योग गुरू पद्मश्री भारत भूषण ने नवनियुक्त चेयरमैन रविंद्र मिगलानी और उनकी टीम को आशीर्वाद दिया और कहा कि आपको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका आप निर्वहन करते हुए नई ऊंचाईयों तक पहुंचेंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामजी सुनेजा, प्रमोद मिगलानी एवं पूर्व चैप्टर चेयरमैन सुशील सडाना और कृष्ण राजीव सिंघल द्वारा सहारनपुर चैप्टर के नवनियुक्त चैप्टर चेयरमैन रविंद्र मिगलानी को मंच पर आसीन कराया। साथ ही बताया कि वर्ष 1985 में नाए (नेशनल एलाइन्स यूथ एंटरपिनोयर) के नाम से अंकुरित पौधा अब आईआईए रूप में वट वृक्ष का रूप धारण कर चुका है, जिसके प्रदेश के 43 जिलों में चैप्टर सक्रिय रूप से उद्यमियों के हित में कार्य कर रहे हैं। वहीं, रामजी सुनेजा ने प्रदेश कार्यकारणी सदस्य केएल अरोडा, आरके धवन व संजीव अरोडा को प्रदेश उपाध्यक्ष, कृष्ण राजीव सिंघल को प्रदेश सचिव, प्रमोद सडाना को मंडलीय अध्यक्ष और राजेश गुप्ता को मंडलीय सचिव नियुक्त किया।
विज्ञापन

नवनियुक्त चैप्टर चेयरमैन रविंद्र मिगलानी ने कहा कि वह उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सदैव संघर्षशील रहेंगे। किसी भी सरकारी विभाग द्वारा उद्यमियों के उत्पीड़न, अनुचित दबाव एवं अनावश्यक रूप से परेशान करने की प्रवृति पर अंकुश लगाने के लिए तन-मन-धन से तत्पर रहेंगे। उन्होंने अपनी टीम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह, महासचिव राजेश सपरा और मनजीत सिंह अरोड़ा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील सडाना ने किया। सम्मान समारोह में विभिन्न व्यापार मंडलों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इस दौरान विवेक मनोचा, सरदार सुरेंद्र मोहन चावला, शीतल टंडन, माधव गोयल, सरदार सुपनीत सिंह, आरके जैन, दानिश आजम, रवि बब्बर, गुलशन नागपाल, घनश्याम माहेश्वरी, उमेश सचदेवा, दिनेश सेठी, मुकुंद मनोहर गोयल, अजय शर्मा, डाक्टर सुनील कुमार शर्मा, संजीव शर्मा, पंकज बंसल, राजकुमार अरोड़ा, आतिश गुप्ता, गुलशन क्वात्रा, एमपी सिंह चावला, नीरज भारती, हरि मक्कड़, अशोक गांधी, सुधाकर अग्रवाल, सुभाष मिगलानी, मनोज जैन, पुनीत मिगलानी, अरविंद खन्ना, अनूप खन्ना, पंकज गोयल, वीरभान भटेजा, कुलदीप धमीजा, राकेश गांधी, डाक्टर एसके उपाध्याय, दर्शन कुमार गुप्ता, एसएच चड्ढा, बृजभूषण, मंयक गाबा, राजकुमार अग्रवाल, संजय कुमार, संजय बजाज, संदीप कपूर, राजेश गुप्ता, अनिल अग्रवाल, योगेश कुमार, प्रमोद सेठ, सुनील सैनी, त्रिभुवनपाल, पुनीत चौहान, मोहम्मद इकराम हंफी, संजय यादव, प्रेम क्वात्रा, परविंद्र सिंह, प्रेम गोयल, संजीव सचदेवा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें