फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कराया जाए’

विज्ञापन
सर्किट हाउस में आईआईए की बैठक लेते कमिश्नर लोकेश एम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। उद्योग बंधु की मंडलीय बैठक में मंडलायुक्त लोकेश एम. ने अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उद्यमियों ने बैठक में विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए इनके जल्द निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त ने नवादा रोड पर गांव फतेहपुर जट के निकट मिनी औद्योगिक क्षेत्र में खड़ंजा बिछाने के निर्देश नगर निगम को दिए। उन्होंने कहा कि सुदर्शन स्टील इंडस्ट्रीज का विद्युत कनेक्शन तीन दिन में लगवाया जाए। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि प्रदेश के निर्यातकों को कंटेनर सब्सिडी 12,000 से बढ़ाकर 20, 000 रुपये कर दी गई है। निर्यातकों को प्रदेश से बाहर से कंटेनर मंगवाने पर भी अनुदान दिया जाएगा। आईआईए के चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना ने संस्था की सदस्य इकाइयों की समस्याएं रखीं। इनमें बिजली, औद्योगिक क्षेत्र नवादा रोड़ में पानी निकासी के लिए नाला निर्माण एवं पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में चकरोड एवं नाला निर्माण, रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को तीव्र गति से कराने, नए उद्यमियों को भूखंड आवंटित किए जाने आदि का मुद्दे प्रमुख हैं। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में मरीजों के इलाज के लिए मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करवाने और शहर में सिटी बसें चलवाने आदि की भी मांग की। उद्योग बंधु संयोजक अनूप खन्ना आदि ने भी विचार रखे। संचालन संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी ने किया। इस दौरान नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, एसडीए के उपाध्यक्ष आशीष कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव, संजय बजाज, सुनील सैनी, सुषमा बजाज, एके आत्रे, योगेश कुमार, सोनू, रोमी, रमनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें