फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ढमोला नदी किनारे बसी कॉलोनियों की 9.54 करोड़ से दूर होगी परेशानी

Fri, 27 Mar 2026 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ढमोला नदी किनारे बसी कॉलोनियों की परेशानी जल्द ही दूर होगी। शासन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत ढमोली नदी की सिल्ट, गार्बेज, स्लश-लेहन सफाई के लिए पहली किस्त जारी की है। शासन की ओर से चार करोड़ रुपये जारी की गई है। जल्द ही सफाई कार्य को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन



योजना के तहत शाकुंभरी विहार से ग्राम पिंजौरा तक नदी की सफाई की जाएगी। शासन ने कार्य के लिए पहली किश्त की आधी राशि जारी कर दी है। राशि को नगर निगम को दिया गया है, जो ब्याज रहित ऋण के रूप में हैं। इस राशि को राज्य वित्त आयोग की ओर से दी जाने वाली राशियों के तहत दस वार्षिक किस्तों में समायोजित किया जाएगा। योजना के तहत नगर निगम द्वारा निकाय बोर्ड का अनुमोदन कार्य को शुरू करने से पहले लेना होगा। ढमोला नदी की सफाई की मांग काफी समय से की जा रही थी। जनप्रतिनिधियों से लेकर विभिन्न संगठन इसकी मांग कर चुके हैं।

- जारी हुए 4.50 करोड़ रुपये, 2023 में आई थी बाढ़

योजना के तहत आधी किस्त के रूप में 4.50 करोड़ रुपये की राशि जारी किए गए हैं। इससे पहले नगर निगम द्वारा आईआईटी रुड़की से 1136.76 लाख की डीपीआर बनवाकर शासन को भेजी गयी थी। ढमोला नदी महानगर के बीच से गुजरती है। बता दें कि वर्ष 2013 के बाद वर्ष 2023 जुलाई में ढमोला नदी में बाढ़ आ गई थी। इससे लोगों को परेशानी के साथ आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ा। लोगों को जेवी डिग्री कॉलेज समेत अन्य शिविरों में ले जाना पड़ा।
विज्ञापन


- नगर आयुक्त की अध्यक्षता में गठित होगी कमेटी

नगरायुक्त नगर निगम सहारनपुर की अध्यक्षता में एक समिति का गठन होगा। इसमें मुख्य अभियंता सिंचाई, मुख्य अभियंता नगर निगम तथा संबंधित कार्यदायी संस्था के अभियंता एवं वित्त नियंत्रक भी शामिल होंगे। शासन ने कार्य शुरू होने के एक वर्ष के भीतर पूर्ण करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें