फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण पहुंचा जेल, जानिए कैसे कटी रात और दिन

Sat, 10 Jun 2017 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
चंद्रशेखर उर्फ रावण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर का नया पता सहारनपुर की जिला कारागार की तन्हाई बैरक नंबर 9 हो गया है। डलहौजी से गिरफ्तार करने के बाद रात को ही पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दिया और वहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


उसे फिलहाल अलग बैरक में रखा गया है। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया था। शाम तक उसे सहारनपुर लाया जा सका। 

रात लगभग साढ़े नौ बजे उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया। रात करीब 10 बजे चंद्रशेखर जिला कारागार पहुंच गया। 
विज्ञापन


जिला कारागार में उसे सबसे अलग 9 नंबर की तन्हाई बैरक में रखा गया है। सुबह उसके परिजन उससे मिलने के लिए जिला कारागार पहुंचे। चंद्रशेखर ने अपने परिजनों से बात की और कोई परेशानी न होने की बात कहकर परिजनों को संतुष्ट किया।
विज्ञापन


वह अपनी आेर से यही जाहिर करता रहा कि जेल में होने के बावजूद उसे यहां कुछ ज्यादा परेशानियां नहीं हो रही हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें