फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कराना रहेगी प्राथमिकता- वंदना

विज्ञापन
एमएलसी वंदना वर्मा के साथ पति और बेटा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। एमएलसी बनी भाजपा की वंदना वर्मा ने कहा कि विकास कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस सीट में शामिल तीनों जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में एक समान रुप से विकास के कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों के अनुसार कार्य कराए जाएंगे। सबका साथ-सबका विकास की नीति के तहत कार्य होंगे। महिलाओं के लिए चलाई जा रही केंद्र और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

जेवी जैन डिग्री कॉलेज में मतगणना के बाद विधान परिषद सीट पर विजयी होने पर वंदना वर्मा ने कहा कि यह जीत मेरी नहीं है, यह मोदी-योगी और भाजपा की नीतियों की जीत है। तीनों जिलों के जन प्रतिनिधियों ने उन पर जो भरोसा जता कर अपना समर्थन देकर विजयी बनाया है, उनके भरोसा पर खरा उतर कर सभी को साथ लेकर विकास के कार्यों को और गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे समर्थन देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करती है। तीनों जिलों में जाकर उनका धन्यवाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिले। अंतिम पायदान पर रहने वाले नागरिकों की समस्याओं का निदान कराना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी।
-पति व बेटा भी मौजूद रहे
सहारनपुर। मतगणना के दौरान वंदना वर्मा के पति मुदित वर्मा और बड़ा बेटा पुल्कित वर्मा भी मौजूद रहे। चुनाव परिणाम आने पर दोनों ने वंदना वर्मा के साथ वहां मौजूद सभी पार्टी नेताओं और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर हुआ स्वागत
सहारनपुर। पार्श्वनाथ सिटी स्थित भाजपा कार्यालय पर विधान परिषद सदस्य बनने पर वंदना वर्मा का भव्य स्वागत किया गया। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह जीत वंदना वर्मा की नहीं, सब कार्यकर्ताओं की जीत है। वंदना ने सभी का आभार जताते हुए खास कर महिलाओं से कहा कि महिलाएं अब बाहर आकर अपने मोर्चे को संभाले और किसी भी फील्ड में पीछे ना रहें, चाहे वे राजनीतिक फील्ड हो इसमें भी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी रखें। अपने जीवन को एक अच्छी दिशा देने का काम करें। प्रदेश मंत्री चंद्र मोहन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप, सत्येंद्र सिसोदिया, विधायक किरत सिंह, विधायक मुकेश चौधरी, विधायक राजीव गुंबर, पूर्व विधायक महावीर राणा, जगपाल सिंह , महिपाल माजरा, किशोर शर्मा, राधेश्याम शर्मा, विपिन चौधरी, कुलदीप सैनी आदि मौजूद रहे।
भाजपा ने पहली बार जीत हासिल की
सहारनपुर। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की एमएलसी सीट पर भाजपा ने पहली बार जीत हासिल की है। वंदना वर्मा ने इस सीट पर भाजपा के खाते में यह जीत दर्ज की है। इस सीट पर बीते 18 साल से सहारनपुर निवासी ही एमएलसी बने, इस बार यह सीट मुजफ्फरनगर जनपद के खाते में चली गई है। इस सीट पर वर्ष 1992 में जनता दल के सहारनपुर के कंवरपाल माजरा एमएलसी बने, वर्ष 1998 में कैराना के सपा से मुनव्वर हसन जीते थे। वर्ष 2004 में सहारनपुर के कांग्रेस से गजे सिंह एमएलसी बने थे। वर्ष 2010 में बसपा के हाजी इकबाल और वर्ष 2016 में हाजी इकबाल के भाई महमूद अली बसपा से ही एमएलसी बने थे।

जेवी जैन डिग्री कॉलेज एमएलसी चुनाव में जीत के बाद एमएलसी बनी वंदना वर्मा के साथ कॉलेज से बाहर आते ?- फोटो : SAHARANPUR

जेवी जैन डिग्री कॉलेज एमएलसी चुनाव में जीत के बाद एमएलसी बनी वंदना वर्मा के साथ डीएम विधायक व अन्?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें