फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों को मिलेंगे 477 शिक्षक, काउंसिलिंग आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश में चल रही 69000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत जनपद के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को 477 नए शिक्षक मिलेंगे। अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग बुधवार और बृहस्पतिवार को नुमाइश कैंप स्थित यूआरसी परिसर में होगी।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक भर्ती के तहत सहारनपुर को 477 शिक्षक मिले हैं। काउंसिलिंग बुधवार और बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से यूआरसी नुमाइश कैंप में होगी। काउंसिलिंग का समय सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा। पहले दिन महिला, दिव्यांग और विशेष आरक्षण वाले अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। दूसरे दिन यानी बृहस्पतिवार को पुरुष अभ्यर्थी और बुधवार की काउंसिलिंग से छूटे अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक अभिलेखों, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शपथ पत्र के साथ आवेदन के रजिस्ट्रेशन एवं फीस जमा करने के साक्ष्य सहित जनपदीय समिति के समक्ष काउंसिलिंग के लिए उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को कोविड-19 की शर्तों का पालन करते हुए प्रक्रिया में शामिल होना होगा। बिना मास्क वाले अभ्यर्थी को काउंसिलिंग में शामिल नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें