फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी की हादसे में मौत

Fri, 17 Feb 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पीठासीन अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 सहारनपुर के बेहट के ग्राम फतेहपुर कलां में पीठासीन अधिकारी की ड्यूटी करने के बाद रुड़की लौट रहे सिंचाई विभाग के कर्मचारी प्रमोद की रास्ते में हुए हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


सिंचाई विभाग में तैनात हरिद्वार के रुड़की के सौलानीपुरम निवासी प्रमोद सिंह (47 वर्ष) की सहारनपुर की बेहट विधानसभा के ग्राम फतेहपुर कलां में पीठासीन अधिकारी के रूप में चुनावी ड्यूटी लगी हुई थी।

बुधवार की रात काम खत्म होने के बाद देर रात वह अपनी गाड़ी से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वह जब गागलहेड़ी क्षेत्र में भगवानपुर मार्ग पर काली नदी के समीप पहुंचे तो उनकी कार पंक्चर हो गई। चालक स्टपनी बदलने लगा।
विज्ञापन


इस दौरान प्रमोद सिंह सड़क पार कर लघुशंका करने चले गए। तभी वहां बस स्टॉप का जर्जर टीन शेड उनके ऊपर आ गिरा और वह गंभीर रुप से घायल हो गए। लोगों ने टीन शेड के नीचे दबे प्रमोद कुमार को किसी तरह बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।

जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही प्रमोद के परिजन रात में ही सहारनपुर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें