सहारनपुर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशिक्षण का दूसरा चरण बुुधवार को गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में शुरू हो गया। पहले दिन बड़ी संख्या में पीठासीन और मतदान अधिकारी गैरहाजिर रहे।
सीडीओ ने सभी से बृहस्पतिवार को उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा की स्थिति में एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। बुधवार को पहली और दूसरी पाली में पार्टी संख्या एक से 752 तक का प्रशिक्षण था।
इसमें पीठासीन अधिकारी दुष्यंत कुमार शर्मा, विशेष सिंह, संजीव कुमार तोमर तथा मतदान अधिकारी प्रिम अटलपाल सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, सुशील कुमार, मतदान अधिकारी द्वितीय ममता विश्नोई, सोमवती, मंजु रानी, अरुण कुमार, मतदान अधिकारी तृतीय रोशनलाल, संजय, लतीफ, पप्पू, संजय कुमार, राजेंद्र
कुमार, सुरेशपाल सिंह, मनोज कुमार, मुकेश कुमार और रामकिशोर अनुपस्थित रहे। प्रभारी अधिकारी (मतदान कार्मिक)/सीडीओ दीपक मीणा ने अनुपस्थित रहे अधिकारियों को बृहस्पतिवार को उपस्थित होने के निर्देश दिए।