फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोचें, समझें और फिर करें मतदान

Thu, 09 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मतदान के लिए निकाली गई जागरूकता रैली। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर सहोदय कॉम्पलेक्स के तत्वावधान में सहारनपुर के दर्जनों स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने विशाल मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी शफकत कमाल, एसएसपी लव कुमार, डीआईओएस आरके तिवारी समेत प्रधानाचार्यों ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। मतदाता जागरूकता रैली मिशन कंपाउंड स्थित खेमका सदन से शुरू होकर चर्च रोड, कोर्ट रोड, सिविल कोर्ट तिराहा, कलक्ट्रेट तिराहा होते हुए बसंत विहार रेनबो स्कूल पहुंचकर

संपन्न हुई। सहारनपुर सहोदय कॉम्पलेक्स की अध्यक्ष एवं लार्ड महावीरा एकेडमी की प्रधानाचार्य डा. मंजू जैन ने शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। रैली में विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपने अपने स्कूल बैनर और नारे लिखी पट्टियां हाथ में लेकर नारे लगाते हुए रैली की शोभा बढ़ा रहे थे।
विज्ञापन


ब्राउनवुड स्कूल की ओर से छात्र-छात्राओं की टीम ने रैली मार्ग में जगह जगह नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। रेनबो स्कूल द्वारा अपने स्कूल बैंड के माध्यम से रैली के पहुंचने पर सभी का स्वागत किया। देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल में जोश उत्पन्न किया गया।
 
रैली में सहारनपुर नगर के सेंट मैरी एकेडमी, लार्ड महावीरा एकेडमी, सोफिया इंग्लिश मीडियम, सरस्वती विहार, ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल, स्प्रिंग बैल्स स्कूल, एमएलडी पब्लिक स्कूल, ब्राउनवुड स्कूल, एल्पाइन स्कूल, सेंट एजीएम, डेलमोंट स्कूल, एमटीएस स्कूल, बिल क्लिंटन स्कूल, गीता ज्ञान

संस्कार, चंद्रसेन कांवेंट स्कूल आदि के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। रैली के समापन पर सहारनपुर कॉम्पलेक्स की अध्यक्ष मंजू जैन ने सभी का आभार जताया। रेनबो स्कूल की प्रधानाचार्य किरण पेसिन एवं निदेशिका नरगिस मलिक ने भी सभी का आभार जताया।

 रैली के संचालन में फादर तारसिस, सिस्टर एलसी, भव्य जैन, संजय गुप्ता, इफ्तिखार हुसैन, शकील अहमद, पूनम श्रीवास्तव, अलका कुमार, किरण पेसिन, कविता सिंह, पंकज जैन आदि मौजूद रहे। 

उधर, खालसा पब्लिक स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शफकत कमाल, नगर आयुक्त ओपी वर्मा, संयोजक सुरेंद्र चौहान, प्रधानाचार्य डिम्पल बजाज, प्रबंधक जसबीर बजाज, गगनदीप सिंह, गोविंद्र सिंह आदि ने मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें