सहारनपुर में वैष्णवी नृत्यालय के ग्रीष्मकालीन शिविर का सांस्कृतिक संध्या वीरता की कहानी नृत्यों की जुबानी कार्यक्रम से समापन हुआ। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दी। सेना के वीर जवानों के लिए भी पेशकश रही।
जनमंच सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी पीके पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, डिप्टी कमिश्नर व्यापार कर विपुल सिंघल, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, सपा नेता सरफराज खान, फादर एल थारसिस, नागरिक सुरक्षा कोर के चीफ वार्डन राजेश जैन, रामराजीव सिंघल, अतुल नैब और नृत्यालय की डायरेक्टर रंजना नैब ने संयुक्त रूप से किया।
नृत्य साधकों ने ईश वंदना के रूप में राधा कृष्ण रास से सभी को मंत्रमुग्ध किया। बद्री की दुल्हनियां से नन्हे मुन्नों ने सभी को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। बॉलीवुड की धुनों पर बच्चों ने सालसा नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को हतप्रभ कर दिया।
चौथी प्रस्तुति में नागिन डांस ने तालियां बटोरी। छोटे बच्चों की आखिरी प्रस्तुति में डांस मेशअफ ने वैष्णवी नृत्यालय द्वारा सिखाये गए विभिन्न तरह की नृत्य विधाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में इनोवेटिव वर्ल्ड रिकॉर्ड फोरम द्वारा नृत्यालय की डायरेक्टर रंजना नैब को मोस्ट इनोवेटिस कोरियोग्राफर के अवार्ड से नवाजा गया।
कार्यक्रम केे सफल बनाने हेतु नूर अहमद, डॉ. श्वेता विरमानी, डॉ. राजेश विरमानी, वीना गुप्ता, मोहित जैन, रामराजीव सिंघल, बृजेंद्र, त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। संचालन संदीप शर्मा ने किया।
संस्था सचिव अतुल नैब ने सभी का आभार जताया। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूनम श्रीवास्तव, बबीता मलिक, तमन्या, शेर सिंह राण, प्रवेेश धवन, करुणा प्रकाश, अरशद अली, राजेश गुप्ता, सौरभ मोंगा, विराट अरोड़ा, कुलवीर राणा, स्नेहा गुंबर,
अवनीश कौर, अधलख, सुशांत सिंघल, प्रवेश चौधरी, प्रिंसी, सर्वेश, तेजस्वी, खुशी नैब, एशित नैब, अराध्य नैब, ज्योत्सना काला, श्रुति अग्रवाल, मीनाक्षी, वसुंधरा, नंदनी, हरलीन, नंदनी, विक्रांत, अशोक, राहुल, मानव, नित्या, मोहित, सुदर्शन, राशिद, सारांश, मोहित, पूर्णिमा, डा. अनंत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।