Laeg voting for the smart city.
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के स्मार्ट सिटी योजना के तहत प्रदेश सरकार के समक्ष सहारनपुर की फाइनल प्रेजेंटेशन हुई। पहले की तरह यह प्रेजेंटेशन भी अच्छी रही, जिसमें सहारनपुर की तैयारी को सराहा गया।
अब 30 जून को दिल्ली में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के समक्ष प्रेजेंटेशन होगी, जिसमें सहारनपुर के भाग्य का फैसला होगा। प्रदेश सरकार की कमेटी के सामने शुक्रवार को लखनऊ में हुई प्रेजेंटेशन में नगरायुक्त डॉ. नीरज शुक्ला और कंसलटेंट एजेंसी के हेड कुंवर सुरजीत सिंह पहुंचे।
प्रेजेंटेशन में सहारनपुर को पूरा दिन दिया गया। अलग-अलग चरणों में डॉ. शुक्ला ने सहारनपुर की अब तक की तैयारी को रखा। पहले चरण की तरह यह प्रेजेंटेशन भी सराहनीय रही। साथ ही उच्चाधिकारियों ने कुछ सुधार के निर्देश भी दिए।
30 जून को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के समक्ष प्रेजेंटेशन होगी, जिसमें प्रस्ताव दाखिल किया जाएगा। नगरायुक्त डॉ. नीरज शुक्ला ने बताया कि प्रेजेंटेशन अच्छी रही है। अधिकारियों ने सहारनपुर की तैयारी के कई बिंदुओं की सराहना की।
साथ ही कुछ बदलाव करने को भी कहा। उधर, योजना के तहत सुझाव देने की प्रक्रिया भी चल रही है। शुक्रवार को शहर में अनेक जगहों पर कैंप लगाकर सुझाव इकट्ठा किए गए। अभी तक दो लाख से अधिक सुझाव नगर निगम के पास पहुंच चुके हैं।