फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एक रुपये का पर्चा, बाहर जांच कराने में हजारों का खर्चा

Thu, 03 Apr 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दूर-दराज से मरीज निजी अस्पतालों की मोटी फीस से बचने, निशुल्क दवा मिलने और जांच की आस लेकर एसबीडी जिला अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन यहां उनकी उम्मीदों को झटका लग रहा है। अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से सीटी स्कैन मशीन खराब पड़ी है। मरीजों को निजी अस्पतालों में हजारों रुपये देकर सीटी स्कैन जांच करानी पड़ रही।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सकों को दिखाने के लिए एक रुपये का पर्चा बनता है। उसी पर्चे से जांच हो जाती है। केवल ईसीजी की जांच का 67 रुपये शुल्क तय है। इसके अलावा सीटी स्कैन, डिजिटल एक्सरे, सामान्य एक्सरे और अन्य किसी तरह की जांच का शुल्क नहीं है। अस्पताल के ट्रामा सेंटर में मशीन अप्रैल 2019 में स्थापित कर शुरू की गई थी। सीटी स्कैन की सुविधा शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिली थी। प्रतिदिन 30 से 50 के बीच मरीजों की जांच हो रही थी, लेकिन पिछले माह से सीटी स्कैन मशीन खराब पड़ी है। इसके चलते सीटी स्कैन कराने वाले मरीजों को बाहर डेढ़ से ढाई हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे। ऐसे में आर्थिक बोझ तो पड़ रहा। साथ ही दूर-दराज से आने में परेशानी भी हो रही है।
-
पिछले साल आठ से अधिक बार हुई मशीन खराब
ऐसा नहीं है कि सीटी स्कैन मशीन पहली बार खराब हुई हो। पिछले साल आठ से अधिक बार मशीन ने धोखा दिया। जून और नवंबर 2024 में सबसे ज्यादा मशीन खराब हुई। ऐसे में बार-बार खराब होने के चलते सर्विस पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटी स्कैन के पार्ट्स जापान से आएंगे। इसलिए थोड़ा समय लग रहा है। पार्ट्स आने के बाद इंजीनियर को बुलाकर मशीन जल्द ठीक करा ली जाएगी।

- डॉ. सुधा, कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें