फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जीबीसी 5.0 की तैयारी, सवा दो सौ करोड़ के निवेश फाइनल

Sun, 28 Sep 2025 06:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उद्योग विभाग ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 की तैयारी कर रहा है। अभी तक करीब सवा दो सौ करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव फाइनल हो चुके हैं। जिले में अभी तक चार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी(जीबीसी) हो चुकी है।
विज्ञापन


जिले में जीबीसी से उद्योगों को रफ्तार मिली है। नए-नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं। लोगों के स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल रहा है। शासन की ओर से जल्द ही जीबीसी 5.0 की तिथि को घोषित की जाएगी। इसके चलते विभाग अपनी तैयारियों में जुटा है। विभाग को अभी तक लक्ष्य आवंटित नहीं हुआ है। हालांकि, विभाग ने नए उद्योगों की स्थापना की तैयारी शुरू की है। जीबीसी 5.0 में जिन उद्योगों को स्थापित कराने की तैयारी है उनमें फूड प्रोसेसिंग, एमएसएमई, होटल, हाउसिंग सोसायटी आदि शामिल है। जिलाधिकारी ने भी इस संबंध में उद्यमियों के साथ नियमित बैठक कर सेरेमनी को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।

- अभी तक 76 इकाइयां हो चुकी स्थापित

जिले में अभी तक चार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हो चुकी है। इनके तहत कुल 91 इकाइयां लगनी है। इनमें से 76 इकाइयों में उत्पादन शुरू भी हो चुका है। इनमें सीबीसी प्लांट, हाउसिंग सोसायटी, फूड प्रोसेसिंग आदि शामिल है। 12 इकाइयों में निर्माण कार्य जारी है। जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। इन इकाइयों से करीब जिले के सात हजार लोगों को रोजगार मिला है।
विज्ञापन


-वर्जन

जिले में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी चल रही है। जिले में नए उद्योग लगाने के लिए विभाग कार्य कर रहा है। उद्योग और उद्यमियों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन


- डॉ. बनवारी लाल, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें