फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेराई सत्र 2020-21 की तैयारी, शुगर मिलों में 40फीसदी मरम्मत कार्य पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अक्तूबर के आखिरी सप्ताह से पेराई सत्र 2020-21 प्रारंभ करने के प्रयास में जुटा गन्ना विभाग शुगर मिलों में जल्द मरम्मत कार्य पूरा कराने पर बल दे रहा है। जिले की शुगर मिलों में करीब 40 फीसदी मरम्मत कार्य हो चुका है।
विज्ञापन

प्रति वर्ष पेराई सत्र को शुरू करने से पहले चीनी मिलों में कई माह तक मशीनरी की मरम्मत का कार्य चलता है। ताकि पेराई सत्र में मिल को कोई तकनीकी परेशानी का सामना ना करना पडे़। सभी मिलों में ब्यालर, मिल हाउस, टरबाइन, रोलर और यार्ड आदि की मरम्मत कर उसे नये पेराई सत्र के लिए तैयार कर दिया जाता है। गन्ना विभाग की योजना शुगर मिलों को अक्तूबर के आखिरी सप्ताह तक चलवाने की है। इसलिए मिल प्रबंधकों को जल्द मरम्मत कार्य पूरा कराने के लिए कहा है। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया विभाग शुगर मिलों के मरम्मत कार्य की समय समय पर समीक्षा भी करता है। जिले की शुगर मिलों में 40 फीसदी तक मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। सभी चीनी मिलों को 15 अक्तूबर तक संपूर्ण मरम्मत कार्य पूरा कराने के लिए निर्देशित किया है। विभाग की योजना शुगर मिलों को अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में पेराई सत्र शुरू कराने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें