फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्नातक में प्रवेश की तैयारी पूरी, एमएसयू सोमवार से खोल देगा पोर्टल

Thu, 23 Apr 2026 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महाविद्यालयों एवं संस्थानों में संचालित स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में पहले वर्ष के प्रवेश की तैयारी पूरी कर ली है। पंजीकरण के लिए संभवत: सोमवार तक पोर्टल खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के सभी महाविद्यालय और संस्थान संबद्ध हैं, जिनमें स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों की पहले वर्ष की करीब 80 हजार सीटें हैं। अभी तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड का 12वीं का परिणाम जारी नहीं हुआ है, लेकिन विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों के पहले वर्ष के प्रवेश की तैयारी पहले ही पूरी कर ली है। इसका उद्देश्य यह है कि 12वीं का परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए इंतजार न करना पड़े।
विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रभारी डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया समय से शुरू हो। इसी लिए विश्वविद्यालय ने पहले ही प्रवेश नियमावली तैयार कर ली है। अभी तक समर्थ पोर्टल के दिशा निर्देशों का इंतजार किया जा रहा था, जो दो दिन पहले ही विश्वविद्यालय को प्राप्त हुए हैं। एक से दो दिन पोर्टल को ट्रायल के तौर पर चलाया जाएगा। उसके बाद संभवत: सोमवार से पोर्टल पंजीकरण के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही होंगे।
विज्ञापन


आज जारी होगा 12वीं का परिणाम
यूपी बोर्ड का दसवीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम आज शाम चार बजे जारी होने की संभावना है। इसके साथ ही 12वीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों की स्नातक में प्रवेश के लिए भागदौड़ शुरू हो जाएगी। इस बार यूपी बोर्ड से 12वीं के करीब 29 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। उधर, अभी सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड का 12वीं का परिणाम आने की कोई तिथि निर्धारित नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें