सहारनपुर। महानगर में रामलीलाओं के मंचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसको लेकर मंच तैयार किए जा रहे हैं। रामलीला महोत्सव को लेकर कलाकारों और दर्शकों में उत्साह है।
बीते वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण रामलीला महोत्सव नहीं हुआ था। शहर में करीब 15 जगहों पर रामलीला का आयोजन होता है। इस बार शासन-प्रशासन की गाइड लाइन जारी होने के बाद रामलीला के आयोजकों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत प्राचीन रामलीला सभा सबसे भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रोजाना बाजारों में जुलूस निकाले जाएंगे, इसके लिए आयोजनों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से अनुमति भी ले ली है।
वहीं, टी-टू कॉलोनी में भारतीय कला संगम की ओर आयोजन के लिए मंच तैयार कराया जा रहा है। इसी तरह गुरुद्वारा रोड, हकीकतनगर, नुमाइश कैंप, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, खलासी लाइन सहित अनेक जगहों पर रामलीलाओं का मंचन होगा।
भव्य होंगे कार्यक्रम, तैयारियां पूरी
प्राचीन रामलीला कमेटी गोशाला रोड के मंत्री चौधरी माई दयाल सिंह मित्तल ने बताया कि कोरोना गाइड लाइन का पालन कर रामलीला का आयोजन होगा। इसके साथ ही बैंडबाजों के संग जुलूस भी निकाले जाएंगे। इसकी तैैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भारतीय कला संगम रामलीला सभा टी-टू कॉलोनी के संचालक सुरेंद्र मोघा ने बताया बृहस्पतिवार से उनके यहां रामलीला का मंचन शुरू होगा। कोरोना गाइड लाइन के पालन की व्यवस्था कर ली गई है। श्री आशुतोष मंदिर क्लब गुरुद्वारा रोड के प्रधान गौरव चौधरी का कहना है कि उनके यहां सात अक्तूबर से रामलीला महोत्सव की शुरूआत होगी।
एलईटीडी पर दिखाएगी रामलीला
उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड के प्रधान रवि जुनेजा ने बताया किया उनके यहां प्रतीकात्मक आयोजन होगा। रोजाना एलईडी पर रामलीला दिखाई जाएगी, लेकिन दशहरा महोत्सव पर भव्य कार्यक्रम होगा। वहीं, भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंदनगर के संयोजक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार भी मंचन नहीं किया जा रहा है, लेकिन अन्य धार्मिक कार्यक्रम करने की रूपरेखा बनाई जा रही है।
सुरक्षा के रहेंगे बंदोबस्त, गाइड लाइन होगा पालन
एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि रामलीला मंचन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। इसके साथ ही कोरोना गाइड लाइन का पालन कराया जाएगा। रामलीला महोत्सव के लिए पुलिस की ओर से भी तैयारी कर ली गई है।
टीटू कॉलोनी में बना रहा रामलीला का पंडाल- फोटो : SAHARANPUR
रामलीला संचालक नरेंद्र शर्मा- फोटो : SAHARANPUR
रामलीला संचालक रवि जुनेजा- फोटो : SAHARANPUR
रामलीला संचालक गौरव चौधरी- फोटो : SAHARANPUR
रामलीला संचालक चौधरी माईदयाल मित्तल- फोटो : SAHARANPUR
रामलीला संचालक सुरेंद्र मोघा- फोटो : SAHARANPUR