फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान के पहले जुमे पर घरों में की इबादत

विज्ञापन
रामपुर मनिहारान के मोहल्ला काजी मारूफ निवासी सात वर्षीय लीबा व पांच वर्षीय आसना ने रमजान के पहले - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर/देवबंद। लॉकडाउन के बीच रमजान माह के पहले जुमे पर घरों में रहकर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की। वहीं, सड़कों पर सुरक्षा के लिए पुलिस-फोर्स से लेकर पीएसी एवं आरएएफ की टीमें तैनात रहीं। शहर में मौलाना साद की ससुराल वाले मोहल्ला मुफ्ती से लेकर अन्य क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। ड्रोन कैमरे से निगाह रखी गई, साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इधर, देवबंद में आरएएफ ने मार्च किया। आरएएफ की पैनी निगाह रही। घरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इबादत की गई।
विज्ञापन

इस बार कोरोना वायरस की वजह से मस्जिद बंद हैं। मस्जिदों में सिर्फ वहां के इमाम और प्रबंधन के चार से पांच लोग ही अजान और नमाज अदा करते हैं। बाकी मुस्लिम समाज के लोगों से घरों में रहकर ही नमाज और तरावीह पढ़ने की अपील की गई। इसी कड़ी में शुक्रवार को लोगों ने घरों में रहकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जुमे की नमाज अदा की। नायब शहरकाजी नदीम अख्तर ने लोगों से कोरोना से जारी जंग में लॉकडाउन का पूर्ण रूप से पालन करने की अपील की।

घरों पर रहकर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए जुमे की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग।- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते रमजान के पहले जुमे पर फ्लैग मार्च निकालते एसएसपी दिनेश कुमार और पुल?- फोटो : SAHARANPUR

रामपुर मनिहारान में सामुदायिक दूरी का ध्यान रख घर पर जुमे की नमाज अदा करते रोजेदार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें