मोहल्ला छत्ता जंबूदास में शब-ए-बरात पर दुआ करते हुए लोग।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लॉकडाउन की वजह से मुस्लिम समाज के लोगों ने शब-ए-बरात पर घरों में रहकर ही रात भर इबादत की। इसके साथ ही अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगी।
नायब शहर काजी नदीम अख्तर, जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद और उर्दू तालीम बोर्ड के महासचिव दानिश सिद्दीकी ने बताया कि शब-ए-बरात में इबादत करने वाले लोगों के सारे गुनाह माफ हो जाते हैं। बृहस्पतिवार की शब-ए-बरात पर लोगों ने घरों में रहकर ही इबादत की। शहर के कब्रिस्तान बंद रहे और वहां पर कब्रिस्तान के कमेटियों के पदाधिकारियों ने ही इबादत की।
बता दें कि शब-ए-बरात पर मुस्लिम समाज के लोग कब्रिस्तानों में जाकर दुआ करते हैं। शुक्रवार की सुबह से रोजा रखा जाएगा।