फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों को सम्मानित किया, बांटे भोजन के पैकेट

विज्ञापन
सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते कोरोना वायरस में काम कर रहे निगम कर्मी को सम्मानित करते मंगलामुखी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। लॉकडाउन के चलते स्थानीय समाजसेवी स्वच्छता सेनानियों (सफाई कर्मियों) को सम्मानित कर रहे हैं और जरूरतमंद लोगों को भोजन और खाद्यान्न बांटे रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को श्री हरि मंदिर युवा समिति और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने हरि मंदिर परिसर में स्वच्छता सेनानियों को माला पहनाकर सम्मान किया। साथ ही जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट बांटे। इस दौरान उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश सेठी, राकेश वीर, रमेश कश्यप, संजय कपूर, राजीव चानना, राकेश मक्कड़, आशू सचदेवा, सुधांशु कालरा, राहुल, रोहन, सचिन, राजेश, हिमांशु कालड़ा, राहुल गांधी, सम्राट आदि रहे।
सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी और सावन कृपाल रूहानी मिशन के सहयोग से देहरादून रोड़ पर स्थित कृपाल आश्रम में चलाई जा रही लंगर व्यवस्था के 13वें दिन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स एसोसिएशन ने एक दिन के भोजन की व्यवस्था की। संस्था ने नगर निगम को 900 और अन्य स्थानों पर 200 भोजन के पैकेट बांटे। इसमें महापौर संजीव वालिया, संस्थापक केएल अरोड़ा, आरके भटनागर, एसडी शर्मा, आरके सैनी, यशपाल मलिक, केजी माहेश्वरी, रुकमणि शर्मा, सुरेंद्र, लूथरा, सुभाष मनचंदा, केएल दावड़ा, चंद्रपाल गुप्ता आदि रहे। सोशल वेलफेयर समिति के अध्यक्ष कैप्टन टीएस चन्नी ने प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए पांच हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

कर्मयोगियों को किया सम्मानित
सहारनपुर। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने कोराना वायरस को लेकर हुए लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी कर रहे सफाई कर्मचारियों और अन्य लोगों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष संजय वर्मा ने लोगों से घरों में रहने की अपील की और सरकार के निर्देशों का अनुपालन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सावधानी से ही बचा जा सकता है। इस दौरान रोहित गहलोत, राजेंद्र भारद्वाज, मनीष वर्मा मौजूद रहे।

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते कोरोना वायरस में काम कर रहे निगम कर्मी को सम्मानित करते हिन्दु संगठ?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते कोरोना वायरस में काम का रहे निगम कर्मी को हरि मन्दिर में भोजन करा ता?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें