गंगोह (सहारनपुर)। प्रभा ज्ञान ज्योति पब्लिक में शारीरिक शिक्षा एवं व्यायाम को बढ़ावा देने के लिए साप्ताहिक खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन कक्षा एक व सात तथा आठ के छात्र-छात्राओं के बीच खेल कराए गए।
प्रतियोगिता के दौरान कक्षा एक की मेढक दौड़ में दीपांशु, अनिका चौधरी, दौड़ में वंश कुमार, लक्ष्य शर्मा, कक्षा सात में 100 मी. की दौड़ में बालक वर्ग में अक्षित, अब्दुल्ला, बालिका वर्ग में हरमनदीप, अंजुल शर्मा, रिले दौड़ के बालक वर्ग में अब्दुल्ला, सागर एवं अक्षित, हर्षित, बालिका वर्ग में हरमनदीप, अंजूल व नीलाक्षी, वंशिका बसंत, लंबी कूद में बालक वर्ग में अक्षित, सागर, बालिका वर्ग में अंजुल, आसमां ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रस्साखींच में बालिकाओं ने बाजी मारी। कक्षा आठ में 100 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में प्रवेज, सौरभ, बालिका वर्ग में आरोही, जाह्नवी, रिले दौड़ बालक वर्ग में सौरभ, आयुष एवं सालार, प्रवेज बालिका वर्ग में कनिष्का, अंशिका एवं जाह्नवी, आरोही, लंबी कूद में बालक वर्ग में प्रवेज, सौरभ बालिका वर्ग में आरोही जाह्नवी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या शालू चौधरी ने कहा कि बालक के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद का भी महत्वपूर्ण स्थान होता है । स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है जो खेलों से ही संभव है। प्रतियोगिता में पीटीआई जोगेंद्र परमार, विकास शर्मा, आसमां, असारा अल्वी, रूबी अंजुम आदि रहे।