फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हदसे से एक घंटे पहले ही परिजनों से फोन पर हुई थी प्रवीन की बात

विज्ञापन
उत्तराखंड़ के चमोली में लापता हुए उद्यमी प्रवीन धीमान के परिजन। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
हादसे से एक घंटे पहले परिजनों को प्रवीण ने किया था फोन
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तराखंड के चमोली में जल प्रलय के बाद लापता हुए उत्तर प्रदेश जनपद के दस लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दाबकी जुनारदार के उद्यमी प्रवीण उर्फ कुक्की ने हादसे एक घंटा पहले परिजनों से फोन पर बात की थी। उसके से उनका फोन नहीं मिल रहा है। परिजन जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
थाना जनकपुरी क्षेत्र के दाबकी जुनारदार निवासी प्रवीण धीमान (46) फैक्टरी चलाते हैं। वह मशीनरी बनाने का काम करते हैं। उनके भाई विनीत धीमान ने बताया कि सात फरवरी की सुबह प्रवीण चमोली में टनल में जाने से पहले साढ़े नौ बजे फोन कर परिवार से बात की था। बताया था कि वह अब मशीन फिट करने टनल में जा रहे हैं। इसके एक घंटे बाद ग्लेशियर टूटने की घटना होने की खबर आई। इसका पता चलते ही परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने टीवी चलाकर देखा तो वहां का दृश्य देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए। प्रवीण का 20 वर्षीय बड़ा बेटा है। छोटी 16 वर्षीय पुत्री और उससे छोटा पांच वर्षीय बेटा देव धीमान है। प्रवीण की खोज खबर नही मिलने से परिवार में गम का माहौल है। उद्यमी के साथ उनके तीन कर्मचारी भी चमोली में लापता हैं, जिनके परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
दो सगे भाई काम करने एक फरवरी को गए थे
सहारनपुर। शेखपुरा निवासी चांद और जीशान राज मिस्त्री हैं जो चमोली टनल में काम करने के लिए एक फरवरी को सहारनपुर से गए थे। उनके भाई अफजाल ने सांसद हाजी फजलुर्रहमान के निवास पर पहुंचकर मदद की गुहार लगाई। अफजाल ने बताया कि दोनों भाईयों का कुछ पता नहीं चल रहा है। उनका भाई फैजान भी चांद और जीशान की तलाश के लिए चमोली गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें