फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: प्रधान पर 74 लाख रुपये की वित्तीय अनियमित्ता के आरोप, जांच की मांग

Wed, 06 Aug 2025 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। ग्राम प्रधान पैरागपुर पर ग्रामीणों ने वित्तीय अनियमिता के आरोप लगाए हैं। जिलाधिकारी को शिकायत कर ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों की जांच की मांग की। इस संबंध में शिकायतकर्ताओं ने जिलाधिकारी को शपथ पत्र भी दिया है। उन्होंने करीब 74.77 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप लगाया है।

शिकायतकर्ता शौकत, अहेतशाम, शकील, शहजाद अंसार और अहसान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि जब से ग्राम प्रधान चुने गए हैं उन्होंने गांव में नाममात्र के विकास कार्य कराए हैं। आरोप है कि उन्होंने सफाई, लाइट, हैडपंप, मरम्मत, रिबोर समेत अन्य कार्यों के लिए धनराशि में हेराफेरी की है।
विज्ञापन

सफाई आदि कार्य पर खर्च किए गए 9,20,727 रुपयों में से 25,7415 रुपये प्रधान की ओर से कमीशन के रूप में अपने खाते में डाले गए हैं, जबकि नियमानुसार प्रधान के खाते में केवल मानदेय का ही भुगतान हो सकता है। आरोप लगाया कि 791940 रुपये का लाइट आदि का भुगतान गलत किया गया है। वर्तमान ग्राम प्रधान ने मात्र लाइटों की मरम्मत कराई है, जिस फर्म से कार्य कराया गया है उससे भी कमीशन लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव में प्रवेश बोर्ड लगाने में भी अनियमितता बरती गई है। शिकायत में कहा कि बोर्ड लगाने के लिए करीब 275090 रुपये का भुगतान किया गया है। एक ही बोर्ड लगाने का भुगतान अलग-अलग फर्मों को किया गया है। उधर, ग्राम प्रधान नजाकत अली ने बताया कि लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार है। गांव में विकास कार्य बिना भेदभाव के कराए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें